दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक सर्वोच्च पुरस्कार है, जो किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है। दादा साहब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award) का प्रारम्भ दादा साहब फाल्के के जन्मदिवस पर शताब्दि-वर्ष 1969 से हुआ। उस वर्ष राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार (National film award) के लिए आयोजित 17वें समारोह में पहली बार यह सम्मान अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया। तब से अब तक यह पुरस्कार वर्ष के अंत में या वर्ष के आरम्भ में ‘राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार‘ के लिए आयोजित समारोह में प्रदान किया जाता है। इस फाल्के अवार्ड को सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा स्थापित किया गया था तथा यह पुरस्कार एक संगठन ‘फिल्म समारोह निदेशालय ‘ द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रस्तुत किया जाता है। वर्तमान में Dada saheb phalke puraskar में 10 लाख रुपये और स्वर्ण कमल दिये जाते हैं।
Dada Saheb Phalke Award List